हरियाणा निर्माण कामगार कन्यादान योजना

द्वारा प्रस्तुत vidhika on Thu, 02/05/2024 - 13:14
हरियाणा CM
Scheme Open
हाइलाइट
  • हरियाणा निर्माण कामगार कन्यादान योजना के अंतर्गत 1,01,000 रुपए वित्तीय राशि निम्लिखित प्रकार से लाभार्थी को प्रदान कि जाएगी :-
    • लाभार्थी को पुत्री के विवाह की व्यवस्था के लिए 50,000 रुपए।
    • लाभार्थी की पुत्री को कन्यादान के रूप में 51,000 रुपए ।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड टोल फ्री नंबर :-18001802129.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड हेल्पलाइन नंबर:-0172-2560226.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड हेल्पडेस्क ईमेल :-hbocwwb@gmail.com.
  • हरियाणा श्रम विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0172-2701373.
योजना का अवलोकन
योजना का नाम हरियाणा निर्माण कामगार कन्यादान योजना ।
लाभ निर्माण कामगार की पुत्री को विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
लाभार्थी हरियाणा के निर्माण कामगार की सुपुत्रिया ।
नोडल विभाग श्रम विभाग,हरियाणा।
आवेदन का तरीका हरियाणा निर्माण कामगार कन्यादान योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।

योजना के बारे में

  • निर्माण कामगार अपनी पुत्रियों का विवाह काम आय होने के कारण नहीं करा पाते।
  • इसी समस्या को हल करने के लिए हरियाणा निर्माण कामगार कन्यादान योजना की शुरुवात हरियाणा सरकार द्वारा की गई है।
  • यह योजना श्रम विभाग ,हरियाणा के भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही है।
  • हरियाणा निर्माण कामगार कन्यादान योजना के अंतर्गत पुत्री के विवाह हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी को शादी के व्यवस्था हेतु वित्तीय सहायता तथा कन्यदान हेतु वित्तीय सहायता के लिए अगल आवेदन पत्र भरना होगा।
  • लाभार्थी को योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • 50,000 रुपए की वित्तीय सहायता शादी की व्यवस्था के लिए।
    • 51,000 रुपए के वित्तीय सहायता कन्यादान के रूप में।
  • लाभार्थी को यह वित्तीय सहायता केवल तीन पुत्रियों के विवाह के लिए दी जाएगी।
  • आवेदक जो निर्माण कामगार बोर्ड से पंजीकृत नहीं है वह योजना के पात्र नहीं है।
  • लाभार्थी हरियाणा निर्माण कामगार कन्यादान योजना का लाभ ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से उठा सकता है जो हरियाणा अन्तोदय सरल पोर्टल पर उपलब्ध है।

योजना के लाभ

  • हरियाणा निर्माण कामगार कन्यादान योजना के अंतर्गत 1,01,000 रुपए वित्तीय राशि निम्लिखित प्रकार से लाभार्थी को प्रदान कि जाएगी :-
    • लाभार्थी को पुत्री के विवाह की व्यवस्था के लिए 50,000 रुपए।
    • लाभार्थी की पुत्री को कन्यादान के रूप में 51,000 रुपए ।

पात्रताएं

  • आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक निर्माण कामगार बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए।
  • आवेदक की निर्माण कामगार बोर्ड में न्यूनतम एक वर्ष की सदयस्ता होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • हरियाणा निर्माण कामगार कन्यादान योजना के अंतर्गत निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक है :-
    • निवास प्रमाण /स्थाई प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • बच्चो का विवाह प्रमाण पत्र।
    • निर्माण कामगार कार्ड/पंजीकरण संख्या ।
    • बैंक खाते की जानकारी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • पात्र लाभार्थी हरियाणा निर्माण कामगार कन्यादान योजना का लाभ ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से उठा सकते है।
  • हरियाणा निर्माण कामगार कन्यादान योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र हरियाणा सरकार के हरियाणा अन्तोदय सरल पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • हरियाणा निर्माण कामगार कन्यादान योजना का लाभ उठाने के लिए लाभार्थी को पहले पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित विवरण भरना होगा :-
    • आवेदक का नाम।
    • आधार नंबर।
    • ईमेल आईडी।
    • मोबाइल नंबर।
    • राज्य का नाम।
  • पंजीकरण के बाद आवेदक को मोबाइल पर आए हुए यूजर नाम और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद लाभार्थी को योजना की सूची में से निम्नलिखित में से एक योजना का चयन करना होगा:-
    • बच्चो के विवाह पर वित्तीय सहायता।
    • कन्यादान योजना।
  • लाभार्थी को योजना के अंतर्गत लाभार्थी को विवाह व्यवस्था तथा कन्यादान दोनों के लिए दो अलग आवेदन भरना होगा।
  • योजना का समस्त विवरण भरकर आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना होगा ।
  • अंत में आवेदन पत्र को जमा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • संबंधित अधिकारिओ द्वारा आवेदन पत्र की जाँच की जाएगी।
  • जाँच के बाद लाभार्थी को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • आवेदक अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन अन्तोदय सरल पोर्टल पर दिए गए ट्रैक आवेदन के माध्यम से देख सकते है ।
  • साथ ही लाभार्थी SARAL<Space>Application ID एस एम् एस लिख कर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 9954699899 भेज के अपने आवेदन की स्थिति ऑफलाइन भी देख सकते है ।

महत्वपूर्ण पत्र

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड टोल फ्री नंबर :-18001802129.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड हेल्पलाइन नंबर:-0172-2560226.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड हेल्पडेस्क ईमेल :-hbocwwb@gmail.com.
  • हरियाणा श्रम विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0172-2701373.
  • भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड ,हरियाणा
    बेज़ नंबर 29-30 (पॉकेट-II)
    सेक्टर-4, पंचकुला - 134 112.
  • श्रम विभाग,हरियाणा
    30 बेज़ बिल्डिंग, सेक्टर 17,
    चंडीगढ़ - 160 017.

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: निधि समर्थन

Sno CM Scheme सरकार
1 हरियाणा दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना हरियाणा
2 हरियाणा मुख्‍यमंत्री परिवार समृद्धि योजना हरियाणा
3 हरियाणा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना हरियाणा
4 हरियाणा मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना हरियाणा
5 डॉ. बीआर अंबेडकर आवास नवीनिकरण योजना हरियाणा
6 हरियाणा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना हरियाणा
7 हरियाणा फसल विविधीकरण योजना हरियाणा
8 निरोगी हरियाणा योजना हरियाणा
9 हरियाणा निमार्ण कामगार पुत्र विवाह वित्तीय सहायता योजना हरियाणा
10 हरियाणा निर्माण कामगार विकलांगता वित्तीय सहायता योजना हरियाणा
11 हरियाणा निर्माण कामगार विकलांगता पेंशन योजना हरियाणा
12 हरियाणा निर्माण कामगार मेधावी छात्र प्रोत्साहन राशी योजना हरियाणा
13 हरियाणा निर्माण कामगार छात्र वित्तीय सहायता योजना हरियाणा
14 हरियाणा निर्माण कामगार प्रोफेशनल, टेक्निकल कोर्सेज वित्तीय सहायता योजना हरियाणा
15 हरियाणा निर्माण कामगार हॉस्टल सुविधा हेतु वित्तीय सहायता योजना। हरियाणा
16 हरियाणा निर्माण कामगार पारिवारिक पेंशन योजना हरियाणा
17 हरियाणा मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा योजना हरियाणा
18 हरियाणा मुख्यमंत्री महिला निर्माण श्रमिक सम्मान योजना हरियाणा
19 हरियाणा निर्माण कामगार मातृत्व लाभ योजना हरियाणा
20 हरियाणा निर्माण कामगार पितृत्व लाभ योजना हरियाणा
21 हरियाणा निर्माण कामगार साइकिल योजना हरियाणा
22 हरियाणा निर्माण कामगार सिलाई मशीन योजना हरियाणा
23 हरियाणा निर्माण कामगार चिकित्सा सहायता योजना हरियाणा
24 हरियाणा निर्माण कामगार मकान खरीद/ निर्माण हेतु ऋण योजना हरियाणा
25 हरियाणा निर्माण कामगार के अक्षम बच्चों को वित्तीय सहायता योजना हरियाणा
26 हरियाणा निर्माण कामगार पैतृक घर जाने पर किराया योजना हरियाणा
27 हरियाणा निर्माण कामगार मृत्यु सहायता योजना हरियाणा
28 हरियाणा निर्माण कामगार के दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता योजना हरियाणा
29 हरियाणा अपंजीकृत निर्माण कामगार की मृत्यु पर वित्तीय सहायता योजना हरियाणा
30 हरियाणा निर्माण कामगार के बच्चो के लिए कोचिंग सहायता योजना हरियाणा
31 हरियाणा निर्माण कामगार के इलाज के लिए वित्तीय सहायता योजना हरियाणा
32 हरियाणा निर्माण कामगार विधवा पेंशन योजना हरियाणा
33 हरियाणा निर्माण कामगार की पुत्री के लिए निःशुल्क स्कूटी योजना हरियाणा
34 हरियाणा निर्माण कामगार पेंशन योजना हरियाणा
35 हरियाणा निर्माण कामगार औजार खरीदने हेतु वित्तीय सहायता योजना हरियाणा

उपरोक्त क्षेत्र की समान योजनाएं: निधि समर्थन

Sno CM Scheme सरकार
1 प्रधानमंत्री आवास योजना केन्द्रीय सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन

Rich Format